
नई दिल्ली। आज हम सभी अधिकतर समय घर पर रहते हैं। इसलिए घर पर रहने के बेहतर अनुभव और इसके लिए हमारी भागीदारी बढ़ाने और घर संवारने के नए तरीके सीखने का समय गया है। आज लांच होने वाला वेब-आधारित प्लेटफॉर्म EverydayExperiments.com डिजिटल एक्सपेरिमेंट्स सीरीज़ पेश करने के मकसद से कुछ बेहद दिलचस्प तकनीक और डिजाइन स्टूडियो को इस काम में शामिल किया है। ये एक्सपेरिमेंट नए तरीके दिखाएंगे कि हम अपने रहने के स्पेस के साथ भागीदारी कर इसे कैसे बेहतर बनाएं। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत आइकिया ने की है और इसके लिए शोध और डिजाइन का काम स्पेस 10 करता है।
इस प्लैटफाॅर्म पर आप नई-नई खोज, आश्चर्यजनक परिणाम और मजेदार प्रयोग देखेंगे। देखेंगे कि हम घर का अनुभव कैसे कुछ हट कर ले सकते हैं। दुनिया के कुछ सबसे इनोवेटिव डिजाइन और टेक्नोलाॅजी स्टूडियो द्वारा संचालित ये एक्सपेरिमेंट एआई, मशीन लर्निंग, आॅगमेंटेड रियलीटी और अत्याधुनिक स्पेशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित होंगे।
टेक्नोलाॅजी हमारे दैनिक जीवन के हर एक पहलू में मौजूद है और इनोवेशन को बढ़ावा देती है। लेकिन क्या हम सचमुच एक ऐसी दुनिया की कल्पना कर सकते हैं जिसमें टेक्नोलाॅजी घर पर हमारे दैनिक जीवन को बेहतर बनाने में काम आए? जरा सोचिये काश आपका मोबाइल डिवाइस आपके रहने के स्पेस में आवाज की चाल का अनुभव देता! काश आप अपने फर्नीचर में जान डाल देते! इस कल्पना से आपके बच्चों की आंखें चमक उठेंगी! और कितना अच्छा हो यदि स्पेस की अनुभूति से आपके डिवाइस आपके घर में जो सेंस और प्राॅसेस करते हैं उन पर आपका कंट्रोल होता और वह भी आपकी निजता का ध्यान रखते हुए? दरअसल अब यह रोज का अनुभव होगा और हर रोज कुछ खास होगा।
“आने वाले समय में घर में सबसे महत्वपूर्ण इसमें रहने वाले लोगों का अनुभव होना चाहिए। हर इंसान को सुरक्षा की भावना, सुख-चैन और सब कंट्रोल में रहने का अहसास हो। आइकिया अपने ग्राहकों को जो अनुभव और होम फर्नीशिंग देना चाहता है उसमें टेक्नोलाॅजी का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। ब्राण्ड आइकिया में हम अच्छे मूल्यों को लेकर बढ़ते हंै और इंसान के साथ-साथ हमारी धरती का भी खयाल रखते हैं। नए डिजिटल युग में कदम रखते हुए हम लोगों को उनके घर पर उनकी निजता का खयाल रखते हुए दैनिक जीवन का बेहतर अनुभव देने के नए तरीके भी ढूंढ़ते हैं। ”
– फ्रेड्रिक एक्सन, डिजिटल मैनेजर, कोर बिजनेस फ्रेंचाइज, इंटर आइकिया सिस्टम्स बी.वी.
आइकिया और स्पेस 10 का लक्ष्य अपने दूरदर्शी साझेदारों के साथ मिलकर आने वाले कल के लिए इनोवेटिव साॅल्यूशन डिजाइन करना है। EverydayExperiments.com डिजाइन और टेक्नोलाॅजी स्टूडियो को आपस में जोड़ने का प्लैटफाॅर्म है। इससे उनके बीच भागीदारी, चर्चा, मंथन होगा। पुरानी मान्यताओं से आगे निकलने की चुनौती होगी और नई साझेदारियों से कुछ नया करने का रास्ता खुलेगा। आपसी सहयोग से होने वालेे एक्सपेरिमेंट से घर में रोजमर्रा की जिंदगी बेहतर बनाने का लक्ष्य है।
एवरीडे एक्सपेरिमेंट्स’ प्लेटफॉर्म 17 जून, 2020 को लांच होगा और टेक्नोलाॅजी और डिजाइन के प्रयोग में इनोवेशन का प्रदर्शन करेगा ताकि घर और रहने के स्पेस को देखने के नए नजरिये से सब की आंखें चमक उठे।
