दिल्ली : टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर-डीडीएल), उत्तरी दिल्ली में 90 लाख से ज़्यादा लोगों को बिजली की आपूर्ति करने वाली एक प्रमुख बिजली इकाई है. कंपनी ने दिल्ली और रामलीला समितियों से दशहरा का उत्सव मनाते हुए सावधानी बरतने और इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और ओवरहेड पावर लाइनों के पास रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले न जलाने की अपील की है, जो सार्वजनिक सुरक्षा के महत्व को दर्शाता है।
टाटा पावर-डीडीएल के इस जागरूकता अभियान से त्योहारों के सीज़न के दौरान असुरक्षित प्रक्रियाओं से जुड़े संभावित जोखिमों का पता चलता है। इनमें आग लगने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और आवश्यक सेवाओं के रुकने जैसे खतरे शामिल हैं जिनसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डिस्कॉम ने सावधानी बरतने और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं का पालन करने के महत्व को दोहराया, ताकि सुरक्षित, अच्छी तरह और दुर्घटनामुक्त उत्सव मनाया जा सके।
डिस्कॉम अपने ग्राहकों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए व्यापक सुरक्षा अभियान भी चला रही है, ताकि त्योहारों के सीजन के दौरान बिजली संबंधी दुर्घटनाओं के जोखिम को कम किया जा सके।
उपभोक्ताओं के लिए सुरक्षा संबंधी सलाह:
• इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और ऊपर से गई बिजली लाइनों के पास पुतले न जलाएं, ताकि करंट लगने के खतरे से बचा जा सके
• उत्सवों के दौरान ट्रांसफॉर्मर और बिजली के तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें
• पंडाल सजाते समय पक्का करें कि लोहे को खंभों को बिजली के खुले तारों के पास सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जाए
• पक्का करें कि पटाखे और अन्य गतिविधियां बिजली के तारों से दूर की जाएं
• पक्का करें कि सजावटी लाइटें, लोहे या धातु से बने खंभों और रेलिंग के संपर्क में ना आएं
• एक आरसीसीबी इंस्टॉल करें जो आपके घर को आग लगने की घटनाओं से सुरक्षित रखे
• लाइटें लगाने के लिए योग्य इलेक्ट्रिशियन को बुलाएं
• ज्वलनशील पदार्थों के आसपास दिया या मोमबत्ती न जलाएं
• सिर्फ अच्छी क्वालिटी वायरिंग और लाइटों का चयन करें और बिजली की बचत करने के लिए एलईडी लाइटों का इस्तेमाल करें लटकाए जाने वाले आइटमों के लिए सबस्टेशन की दीवारों या खंभों का इस्तेमाल न करें
सुरक्षित और दुर्घटना-मुक्त त्योहारों का सीज़न सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के अंतर्गत टाटा पावर-डीडीएल अपने डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क में सुरक्षा संबंधी व्यापक निरीक्षण अभियान भी चलाया है। डिस्कॉम ने 1.05 लाख से ज़्यादा इंस्टॉलेशन का निरीक्षण किया जिनमें प्लेन सीमेंट एंड कॉन्क्रीट (पीसीसी) पोल, स्ट्रीटलाइट, खुले तार, टावर, रेल खंभे, सबस्टेशन की फेंसिंग, फीडर और सर्विस पिलर, पीडब्ल्यूडी और एमसीडी पोल, एटीएम और पार्कों में लगी लाइटें शामिल थीं। इस दौरान सुरक्षा संबंधित संभावित खतरों की पहचान की गई और आवश्यक कदम उठाए गए।
चूंकि त्योहारों का सीज़न चल रहा है, टाटा पावर-डीडीएल की ऑपरेशन और मेंटेनेंस टीमें सतर्क रहेंगी और सुरक्षा संबंधी किसी भी चिंता का समाधान जल्दी करने के लिए तैयार रहेंगी। डिस्कॉम ग्राहकों से भी सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि वे अपनी और अपने प्रियजनों की बिजली संबंधी खतरों से सुरक्षा कर सकें जिससे सुरक्षित और परेशानी मुक्त उत्सव सुनिश्चित किया जा सके।
टाटा पावर-डीडीएल त्योहारों के सीज़न के दौरान सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर पर्याप्त रोशनी रखने पर खास तौर पर जोर दे रही है। इन प्रयासों के अंतर्गत, डिस्कॉम अपने परिचालन के इलाके में स्ट्रीटलाइटों और हाई-मास्ट लाइटों के व्यापक रखरखाव का काम कर रही है। इसके अलावा, कस्टमर केयर सेंटर और ग्राहकों से संपर्क के विभिन्न पॉइंट पर जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि घरों और अस्थायी इलेक्ट्रिकल सेटअप में ईएलसीबी या आरसीसीबी के इस्तेमाल और इंस्टॉलेशन को प्रोत्साहित किया जा सके। इन प्रयासों का उद्देश्य बिजली के झटकों के जोखिम को कम करना, करंट और बिजली संबंधी गड़बड़ी की वजह से आग लगने की घटनाओं को कम करना है और इस तरह सुरक्षित ढंग से त्योहार मनाने को बढ़ावा देना है।
किसी भी असुरक्षित स्थिति या दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी ग्राहक कंपनी के खास 24*7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 19124 के माध्यम से दे सकते हैं।

