Karva Chauth Special, शहनाज हुसैन से जानें हर्बल प्राॅडक्टस से चांद-सा निखार पाने का सीक्रेट

नई दिल्ली। इस बार कोरोना के डर का साये में Karva Chauth सेलिबे्रट करना होगा। सभी तैयरियां समय से पहले ही पूरी कर लें। वैक्सिंग, थ्रेडिंग, मैनीक्योर, पेडीक्योर, फेशियल आदि मेहंदी लगाने से पहले ही कर लें। ताकि बाजार में रश से बच सकें। Karva Chauth में हाथ-पैर मेहंदी लगाने की परम्परा है।

मेहंदी को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें

  मेहंदी त्यौहार से एक दो दिन पहले लगाएं। ताकि व्रत के दिन मेहंदी गहरी रचे। मेहंदी को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें। हाथ में मेहंदी जितनी देर ज्यादा लगी रहेगी, उतना ही सुर्ख रंग होगा। सूख जाने पर मेहंदी रगड़-रगड़ कर हटाएं। हाथों को साबुन पानी से ना धोएं। मेहंदी लगाने के बाद हाथों को पानी से बचा कर रखें। अन्यथा मेहंदी का रंग फीका पड़ सकता है। मेहंदी लगाने के दो घंटे बाद नीबू और चीनी के मिश्रण से इसे हटाएं।

 

Grooming से कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की तैयारी

  Karva Chauth के लिए आप लिप कलर, आई मेकअप, नेल कलर आदि सौन्दर्य प्रसाधन पहले खरीद लें। अगर आप बालों में मेहंदी या हेयर कलर करती हैं, तो त्योहार से एक-दो दिन पहले कर लें। हेयर कलर, हेयर कट, नेल आर्ट आदि कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट दो तीन दिन पहले ही करवा लें।  
 

दमकती त्वचा के लिए

    इस त्यौहार में हम चेहरे पर ज्यादा फोकस करते हैं। अगर आप दमकती त्वचा पानी चाहती हैं, तो चेहरे तथा शरीर दोनों की सुंदरता पर फोकस करें। चेहरे की बजाय पुरे शरीर की त्वचा की उचित देखभाल आप के सौन्दर्य को प्रकृतिक निखार देगा। इस दिन अपनी खूबसूरती को निखारने में ब्यूटी सैलून्स की बजाय अपने पर ज्यादा भरोसा रखें। अपनी त्वचा को नियमित रूप से एलोवेरा, ग्रीन टी, शहद का पोषण दें। कच्चे दूध से नहाएं। फेश वाॅश के रूप में कच्चे दूध का प्रयोग करें। शहद और दूध का फेस मास्क त्वचा की नमी बरकरार रखता है। दूध में शहद मिलाकर चेहर पर दस मिनट के लिए लगाएं। यह बने फेस मास्क को त्वचा को मुलायम बनाता है।
   

नयी ब्यूटी ट्रीटमेंट से परहेज

  इस त्यौहार में आप पुराने सौन्दर्य प्रसाधनों व ट्रीटमेंट पर भरोसा रखें। कोई नया सौन्दर्य प्रसाधन टेस्ट करने से परहेज करें। क्योंकि अगर नया सौन्दर्य प्रसाधन आपकी त्वचा या व्यक्तित्व पर खरा नहीं उतरा तो आप का मूड खराब हो जायेगा।  
 

Karva Chauth में शरीर में नमी बनाये रखें

  Karva Chauth में शरीर की नमी बनाये रखने के लिए कुछ हिदायतों का पालन करें। मसलन रोजाना नियमित आठ दस गिलास पानी पिएं। दिनचर्या में जूस, नीबू पानी, नारियल पानी, सूप, मौसमी फलों आदि को शामिल करें। यह सुनिश्चित करें कि त्वचा पूरी तरह से मॉइस्चराइज रह। मेकअप से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना ना भूलें। पूरे देश में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर रहा है। ऐसे में जहां आप कोरोना वायरस से बचने के लिए फेस मास्क का उपयोग करें। दूसरी ओर अपनी त्वचा को धूल ,मिटटी और प्रदूषण की मार से बचाएं। इसके लिए घर से बाहर जाते समय चेहरे तथा खुले भागों को स्कार्फ-कपड़े से ढक लें।  
 

निखार के लिए फेस पैक

  दो चम्मच गेहूं चोकर, एक चम्मच बादाम तेल, दही, शहद और गुलाब जल का पेस्ट बना कर इसे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए लगाएं। बाद में ताज़े पानी से धो दें। नियमित यह फेस पैक लगाने से चेहरा खिला खिला रहता है।

कुछ मेकअप टिप्स

 
  • वाॅटर बेस्ड पफाउंडेशन का प्रयोग करें।
  • स्किन टोन से मेल खाता हो फांउडेशन।
  • फांडेशन के बाद पाऊडर का उपयोग करें।
  • गालों को ब्लशर से चमकाए।
  • काजल लगाएं।
  • आंखों पर कोमल प्रभाव के लिए भूरी या स्लेटी आई शैडों का प्रयोग करें।
  • इसके बाद मस्कारा का प्रयोग करें।
  • दो कोट मस्कारा लगाएं।
  • स्किन टोन के मुताबिक ही लिपस्टिक की शेड का चयन करें।
  • आई मेकअप डार्क किया है तो हलके रंग की लिपस्टिक का चयन करें।
  • गहरे रंगों का उपयोग न करें। क्योंकि चमकीली लाइट में यह ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं। नतीजतन आपकी आभा पर विपरित असर दिखाई देता है।
  • पोशाक से मिलती जुलतें रंग की सजावटी बिंदी का प्रयोग करें।
Inputs – Shahnaz Hussain, Herbal Beauty Queen

Leave a Reply

Your email address will not be published.