डॉ अजय कुमार कर्ण को मिला मुंबई में सम्मान

नई दिल्ली। सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता डॉ अजय कुमार कर्ण को उनके सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के कारण आर्थिक राजधानी मुंबई में सम्मानित किया गया। महानगर मुंबई के एक पंचसितारा होटल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में एमिनांस इंडिया द्वारा डॉ अजय कुमार कर्ण को “पूर्ण प्रज्ञान“ सम्मान दिया गया है।

बता दें कि बीते दशक से डॉ अजय कुमार कर्ण लगातार वंचितों और विशेषकर दिव्यांगों के हितों के लिए काम करने वाली संस्थाओं से जुड़े हुए हैं। बीते कुछ वर्षों में ये राजनीतिक रूप से भी समाज में सक्रिय हुए हैं और लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।

इस उपलब्धि के बाद डॉ अजय कुमार कर्ण ने कहा कि हर सम्मान सामाजिक क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाता है। हमारी कोशिश रही है कि परिवार ने जो संस्कार दिया है, उसके अनुरूप ही आचरण करता रहूं। ईश्वर ने जिस लायक बनाया है, उसके अनुसार लोगों के काम आ सकूं। हमारा परिवार इस सोच के साथ गांव हो या पटना अथवा देश की राजधानी दिल्ली। हर जगह हमारी यही सोच रहती है और उसके अनुसार ही काम करता रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.