कमलनाथ ने भी माना, बीते 10 साल में महिलाओं की स्थिति हुई अच्छी

इंदौर। इंदौर में लोगों से बातचीत करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस सच को स्वीकार कर लिया कि बीते 10 साल में महिलाओं की स्थिति बेहद अच्छी हुई है। अपने अधिकारों को लेकर वो आवाज उठाती हैं और सरकार की ओर से उन्हें अधिकार दिए गए हैं। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि महिलाएँ स्कोर कर रही है आगे बढ़ रही है दस साल पहले ये कभी नहीं होता था। महिलाएं पहले से अधिक घरों से बाहर निकलकर नंबर वन बन रही है। महिलाएं पहले से अधिक आईपीएस और आईएएस हो रही हैं। स्टेट सर्विस की परीक्षा में भी महिलाएं अव्व्ल हो रही है। दस साल पहले यह नहीं होता है। बीते दस साल का कोई भी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम निकाल कर देख लेंगे।

जाहिर है कि बीते 10 साल में केंद्र में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं केवल डेढ साल का समय छोड़ दिया जाए, तो मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। मुख्यमंत्री के रूप में शिवराज सिंह चौहान समाज के हर तबके का विकास कर रहे हैं। मामा के नाम से विख्यात शिवराज सिंह चौहान की हर क्षेत्र में महिलाओं के बीच अच्छी पैठ हैं। सभी को बहन और भांजी के रूप में स्नेह करते हैं।

ऐसे में सोशल मीडिया पर कमलनाथ के इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि सच को आज नहीं तो कल राजनीतिक विरोधी भी स्वीकारते हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पहले से अधिक सशक्त हुई हैं। केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण महिलाओं के लिए पहले से अधिक अवसर सृजित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.