प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली। ब्राजील के राष्ट्रपति महामहिम लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ब्राजील के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान “द ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस” से सम्मानित किया। यह सम्मान ब्राजील सरकार द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति, वहां की सरकार और जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान 140 करोड़ भारतीयों का है और यह भारत-ब्राजील के बीच गहराते मित्रतापूर्ण संबंधों का प्रतीक है।प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि राष्ट्रपति लूला भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी की नींव रखने वालों में से हैं, और यह सम्मान उनके द्वारा इन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के निरंतर प्रयासों का भी सम्मान है।

प्रधानमंत्री ने आशा जताई कि यह सम्मान दोनों देशों के नागरिकों को आपसी सहयोग, मित्रता और साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.