सैल्यूट तिरंगा द्वारा आयोजित विस्तारीकरण एवं परिचय समारोह

इंदिरापुरम: गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा संगठन के विस्तारीकरण एवं परिचय समारोह आयोजित किया गया। सैल्यूट तिरंगा एक राष्ट्रवादी संस्था है। संस्था समय-समय पर राष्ट्रीय हित और समाज हित के कार्य करते रहती है। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ राजेश झा ने किया।
बैठक में संगठन विस्तार की चर्चा करते हुए कार्यक्रम के संयोजक और देश के जाने-माने ऑर्थोडॉन्टिस्ट, समाजसेवी डॉ संजय लाभ को मेडिकल सेल का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में संस्था के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानंद पोखरियाल ने अपने बातों को रखते हुए संस्था के आगामी कार्यक्रमों का उल्लेख किया। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव रवि चिकारा भी बैठक में अपनी बात रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में संस्था के राष्ट्रीय सचिव एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम की संयोजक प्रिया सिंह बिष्ट ने महिलाओं के सम्मान पर चर्चा की। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम पर जोर देते हुए समाज के हर वर्ग के लोगों को इसमें अपना योगदान देने के लिए आवाहन किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने संगठन द्वारा आज तक किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा यात्रा अटल तिरंगा सम्मान गंगा तिरंगा आरती इन सब कार्यक्रमों का विस्तृत उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अब तक संस्था द्वारा लाखों पेड़ पौधारोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर लगाए जा चुके हैं।
कार्यक्रम का समापन, कार्यक्रम संयोजक डॉ संजय लाभ द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया। उन्होंने कार्य सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की प्रेरणा के साथ निरंतर कार्य में लगे होने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ राजेश झा, राष्ट्रीय महासचिव रवि चिकारा, संगठन महामंत्री सदानंद पोखरियाल, संगठन सचिव प्रिया सिंह बिष्ट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजपाल तेवतिया, प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, प्रसिद्ध डेंटल सर्जन डॉ अनुपमा सहाय, सीए बसंत झा, बिल्डर सोनू झा, राघव झा और राजकुमार सहित कई कार्यकर्ता और गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.