प्रणव कुमार को LJP (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय मोर्चा के साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व

नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन में प्रणव कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्हें एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता का दायित्व भी सौंपा गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रणव कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पार्टी के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने प्रणव कुमार को नई जिम्मेदारियां मिलने पर हार्दिक बधाई दी और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मार्गदर्शन तथा प्रणव कुमार के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने और समाजहित में निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. झा ने कहा कि प्रणव कुमार को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रणव कुमार के लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसेवा से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रणव कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होने की भी उम्मीद है।

डॉ. विभय कुमार झा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने प्रणव कुमार पर जो विश्वास जताया है, वह उनके संगठनात्मक अनुभव और समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रणव कुमार अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अंत में डॉ. झा ने प्रणव कुमार को नई जिम्मेदारियों के लिए पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, सार्थक और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.