चिराग पासवान को धमकी भरा संदेश मिलने पर लोजपा नेता ने जताई चिंता, कार्रवाई की मांग

New Delhi : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पार्टी प्रवक्ता डॉ. विभय कुमार झा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री चिराग पासवान को धमकी भरा संदेश मिलने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत चिंताजनक, निंदनीय और कायरतापूर्ण कृत्य बताया।

डॉ. विभय कुमार झा ने कहा कि हमारे नेता श्री चिराग पासवान गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और शोषित समाज की आवाज हैं। उन्होंने हमेशा सामाजिक समरसता और समाज के वंचित वर्गों के हितों की बात की है। ऐसे में उन्हें धमकी भरा संदेश मिलना गंभीर विषय है। डॉ झा ने बताय कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति से केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

लोजपा (रामविलास) नेता डॉ विभय कुमार झा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति को धमकी देकर भय का माहौल पैदा करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर कड़ी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.