एनसीआर में स्मार्ट लिविंग का नया ठिकाना: तकनीक, सुरक्षा और हरियाली से सराबोर ‘वेव सिटी गाजियाबाद’

गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट बाजार में इस समय निवेश और आशियाने के लिए ‘वेव सिटी गाजियाबाद’ आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। नेशनल हाईवे 9 पर स्थित वेव ग्रुप की यह हाई-टेक टाउनशिप आधुनिक जीवनशैली, बेहतरीन कनेक्टिविटी और पर्यावरण के अनुकूल माहौल का एक ऐसा बेजोड़ उदाहरण पेश करती है, जो आज के शहरी खरीदारों की हर जरूरत को पूरा करता है।
लगभग 4500 एकड़ में फैली यह परियोजना न केवल रहने के लिहाज से सर्वोपरि है, बल्कि भविष्य के निवेश के लिए भी एक बंपर रिटर्न देने वाला सौदा साबित हो रही है। एक्सप्रेसवे की रफ्तार और प्राइम लोकेशन वेव सिटी की सबसे बड़ी यूएसपी है। 14-लेन के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्थित होने के कारण यहां से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और मेरठ का सफर बेहद आसान और जाम-मुक्त हो गया है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे इसके बेहद नजदीक है, जो इसे पूरे उत्तर भारत से जोड़ता है। भविष्य में प्रस्तावित मेट्रो विस्तार और रैपिड रेल कॉरिडोर इसकी कनेक्टिविटी को और ज्यादा मजबूत करने वाले हैं।
यह टाउनशिप अत्याधुनिक आईबीएम स्मार्ट सिटी टेक्नोलॉजी के कॉन्सेप्ट पर आधारित है। शहर के भीतर एक ‘सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर’ बनाया गया है, जहां से पूरे शहर की सुरक्षा, ट्रैफिक, स्ट्रीट लाइट्स और बिजली-पानी की सप्लाय को ऑटोमैटिक तरीके से मॉनिटर किया जाता है। पानी की रीसाइक्लिंग के लिए वाटर हार्वेस्टिंग और आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणालियां इसे तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाती हैं। इस टाउनशिप में 24×7 सीसीटीवी सर्विलांस, अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण, ट्रेंड गार्ड्स और हर सेक्टर के लिए अलग एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स दिए गए हैं। यह चाक-चौबंद व्यवस्था बुजुर्गों और बच्चों के लिए एक बेहद सुरक्षित वातावरण तैयार करती है। प्रदूषण से मुक्ति और ‘ग्रीन लिविंग’एनसीआर के लोगों के लिए प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है, लेकिन वेव सिटी अपने निवासियों को खुली हवा और शुद्ध वातावरण का तोहफा देती है। टाउनशिप का एक बहुत बड़ा हिस्सा पार्कों, विशाल ग्रीन बेल्ट और लैंडस्केप गार्डनों के लिए आरक्षित रखा गया है। यहां की चौड़ी सड़कें और सड़कों के किनारे लगे हजारों पेड़ प्रदूषण के स्तर को बेहद कम रखते हैं, जिससे यहां रहने वाले लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली मिलती है।

वेव सिटी के भीतर निवासियों को दैनिक जीवन की सभी सुख-सुविधाएं मिलती हैं। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान, मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स, भव्य शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉडर्न क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, जिम और इंडोर-आउटडोर स्पोर्ट्स एरिया मौजूद हैं। निवासियों को छोटी से लेकर बड़ी जरूरतों के लिए शहर से बाहर जाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं पड़ती। वेव ग्रुप ने यहां हर आय वर्ग की पसंद और बजट का ध्यान रखा है। टाउनशिप में आलीशान विला, प्रीमियम इंडिपेंडेंट फ्लोर्स से लेकर आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस 2/3 बीएचके फ्लैट्स और रेजिडेंशियल प्लॉट्स भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.