AAP की महिला विंग ने बुराड़ी की महिलाओं को किया ऐसे जागरूक

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों का प्रचार और जनसंपर्क अभियान तेज होता जा रहा है। उसी कड़ी में दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा में आम आदमी पार्टी की महिला विंग के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान किया।

बुराड़ी विधानसभा में महिला विंग द्वारा ‘महिला सम्मान पदयात्रा’ निकाली गई, जो वेस्ट कमल विहार से चुनाव कार्यालय, 100 फुटा रोड तक चली। जिसमें महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पदयात्रा का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल जी द्वारा महिलाओं को दी जाने वाली योजनाओं के लिए धन्यवाद करना था। महिलाओं का साफ कहना है कि आम आदमी पार्टी मे महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, समानता और समाज में उनके स्थान को बढ़ावा देना रहा है।

गुलशन झा ने बीते दशक में आम आदमी पार्टी के विधायक श्री संजीव झा और दिल्ली सरकार के कार्यों को महिलाओं के सामने रखा। उन्होंने एक बार फिर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और दिल्ली सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर वोट करने के लिए कहा। साथ ही महिला सम्मान योजना की बात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.