Assembly Election Voting 2022 : हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98% मतदान दर्ज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 17.98% मतदान दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा की 68 सीटों के लिए मतदान किए जा रहे है। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ है, जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। राज्य में एक ही चरण में मतदान का आयोजन किया जा रहा है।

विधानसभा चुनवा-2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने बिलासपुर के विजयपुर में मतदान केंद्र संख्या-53 में मतदान किया। वोट डालने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र की दृष्टि से देखा जाए तो आज का दिन त्योहार का दिन होता है जिस दिन जनता अपने मतों का प्रयोग कर अपनी पसंद की सरकार 5 साल के लिए चुनती है। मैं सबसे निवेदन करता हूं कि अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करें और प्रजातंत्र को मजबूत बनाए।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, उनके बेटे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और उनके परिवार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई राज्यों में हमारी सरकार दोबारा बनी इसलिए इस बार भी ऐसा(हिमाचल प्रदेश और गुजरात में) होगा। क्योंकि सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

विधानसभा चुनाव-2022 के लिए कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने शिमला के लॉन्गवुड में मतदान किया। उन्होंने कहा, “रिवाज नहीं बदलेगा, सरकार बदलेगी, परिवर्तन होगा। आम आदमी पार्टी को कुछ नहीं मिलेगा, उनका चेहरा सामने आ गया है। वह भाजपा की B टीम है और वोट काटने के लिए हैं।”
कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा, “आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। मुझे लगता है कि इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस को मतदान किया है।”

 

चुनाव आयोग ने राज्य में कुल 7,884 मतदान केन्द्र बनाए हैं जिनमें राज्य के सुदूर इलाकों में स्थित तीन सहायत मतदान केन्द्र भी शमिल हैं। आज मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ है और शाम पांच बजे तक चलेगा। कुल मतदान केन्द्रों में से 789 संवेदनशील और 397 अति संवेदनशील श्रेणी में हैं। चुनाव आयोग ने 15,256 फुट की ऊंचाई पर लाहौल-स्पिति के ताशिगांग, काजा इलाके में सबसे ऊंची जगह पर मतदान केन्द्र बनाया है जहां 52 मतदाता पंजीकृत हैं। राज्य में 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.