बुराडी में छठ महापर्व का आयोजन

नई दिल्ली। लोक आस्था का महापर्व छठ का आयोजन पूरी दिल्ली में हो रहा है। बुराडी में यमुना किनारे कई घाटों पर व्रती इसका आयोजन कर रहे हैं। बाबा काॅलोनी में यमुना पुश्ता के किनारे जय मां जन कल्याण समिति और छठी मैया बाबा सूर्यघाट समिति के तत्वावधान में छठ का आयोजन किया जा रहा है। हजारों की संख्या में व्रती यहां आते हैं और भगवान भास्कर को अघ्र्य देते हैं।

जय मां जन कल्याण समिति की अध्यक्ष संध्या कुमारी ने बताया कि बीते कई वर्षों से यहां छठ महापर्व का आयोजन होता जा रहा है। शुरूआत में चंद लोग साथ थे, लेकिन अब तो सरकारी सुविधाएं भी मिलने लगी हैं। क्षेत्रीय लोगों के साथ राजनीतिक दलों के नेता भी इसमें सहयोग देने लगे हैं। स्थानीय विधायक संजीव झा, क्षेत्रीय निगम पार्षद और कई दूसरे नेता भी यहां आकर सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं।

छठी मैया बाबा सूर्यघाट समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने बताया कि हाल ही में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह अपने साथियों के साथ आए थे और घाटों की साफ-सफाई में हाथ बंटाया था। इस महापर्व में हर कोई अपना सहयोग देना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.