सैनिकों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुरुआत


नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार तिगड़ी कैंट में (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल) सैनिकों को रक्षासूत्र में बांधकर, सीमाओं की रक्षा हेतु हमारा संगठन भारत तिब्बत सहयोग मंच के बैनर तले बहनें वहां उपस्थित होकर राखी बांधने का सफल रक्षा कामना के साथ हर्षोल्लास के साथ भारत के वीर भाइयों राखी बांधी। साथ ही उनकी रक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
बता दें कि संघ के इन्द्रेश जी के मार्गदर्शन में पूरे देशभर में चीन की विस्तारवादी नीति एवं भारत की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर भारत-तिब्बत सहयोग मंच के हजारों कार्यकर्त्ता (देश के सैनिक) नित्यप्रति लाखों लाखों लोगों से सम्पर्क स्थापित कर रहे है। इसी सिलसिले में भारत-तिब्बत सहयोग मंच दिल्ली महिला विभाग की अध्यक्षा संजना चैधरी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफल और सार्थक हुआ।
भारत तिब्बत सहयोग मंच की बहनों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा में लगे सैनिकों (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ) को रक्षासूत्र में बांधकर व तिलक लगाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री विशाखा सैलानी के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम में चार चांद लग गए उन्होंने भारत तिब्बत सहयोग मंच की गतिविधियों को हमारे जवानों के समक्ष विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर प्रीती सागर (संयुक्त महामंत्री, महिला विभाग) ने सैनिकों के सम्मान में स्वलिखित कविता पाठ किया।
दिल्ली प्रान्त अध्यक्षा संजना चैधरी ने सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। संयुक्ता केसरी द्वारा कार्यक्रम का कुशल और उत्साह बल संचालन हेतु हार्दिक बधाई और शुभकामना संदेश दिया। कार्यक्रम में राजश्री (रा. उपाध्यक्षा, महिला विभाग), वीरेंद्र अग्रवाल (महामंत्री, दिल्ली प्रान्त), रंजना झा (रा. सह-प्रचार प्रमुख), कुसुम गोला (महामंत्री) सुजाता दास (उपाध्यक्ष), राजदुलारी जी (उपाध्यक्ष) सहित दिल्ली के सभी जिलों से बहनों की उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.