लिटिल Champ थीं सिंगर सोनिया उपाध्याय, अब हैं बिग Champ, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। Champ बनने के लिए कुछ अलग क्वालिटी जरूर होनी चाहिए। तभी Champ निखरकर कुछ अलग करता है। वैसे इस निखार के लिए उम्र की सीमा कोई बंदिश नहीं होती है।

मां से सीखा संगीत

मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं सोनिया उपाध्याय। सोनिया ने अपनी मां से ही संगीत और गायकी की बुनियादी तालीम हासिल की है। आज सोनिया ने जो मुकाम हासिल किया है उसके पीछे उनकी मां और उनकी मेहनत का नतीजा है।

 

बिग Champ हैं सोनिया, बनाई अलग पहचान

सिंगर सोनिया उपाध्याय बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। उनकी विशेषता यह है कि वह कई भाषाओं में गीत बखूबी गा लेती है। हिंदी के अलावा मराठी और भोजपुरी लैंग्वेज में भी वह गाती हैं। गाना भी सुरीला गाती है। वाकई सुरीली हैं सोनिया। सोनिया उपाध्याय की आने वाली मराठी फिल्म जिद्दारी है जिस में उन्होंने प्लेबैक किया है। वह पूरी दुनिया में अपने शोज करती रहती हैं। कई गानों की रिकॉर्डिंग भी उन्होंने की है।

सोनिया उपाध्याय बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।

सोनिया की आवाज़ show भाबी जी घर पर हैं में

सोनिया ने 2007 में सारेगामा लिटिल चैंप्स में भाग लिया था। 2008 में अन्नु कपूर के शो अंताक्षरी द ग्रेट चैलेंज में हिस्सा लिया। & TV के सबसे लोकप्रिय शो भाभी जी घर पर हैं के लिए उन्होंने प्लेबैक वॉयस ओवर किया है। आधिकारिक तौर पर सोनिया उपाध्याय को गनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

सबसे बड़ा म्यूजिक बैंड

पृथ्वी पर सबसे बड़े सिनेमाई म्यूजिक बैंड के लिए सोनिया उपाध्याय को यह खिताब दिया गया था। संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के साथ उन्होंने बहुत ही फेमस वेब सीरीज द फर्गोटेन आर्मी के लिए लाइव परफॉर्म किया था। और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.