न कोई कनेक्शन, न फिल्मी बैकग्राउंड, फिर भी अनिशा गर्ग ने रचा अपना मुकाम

मुंबई : सपने देखने वाले बहुत होते हैं, लेकिन उन्हें हकीकत में बदलने का साहस कुछ ही लोग जुटा पाते हैं। अनिशा गर्ग की कहानी भी ऐसे ही जुनून, आत्मविश्वास और मेहनत की मिसाल है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पहचान बनाने वाली अनिशा अब फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के जरिए अभिनेत्री और सह-निर्माता के रूप में अपनी नई पहचान गढ़ रही हैं।
फिल्मी दुनिया से कोई पुराना रिश्ता या मजबूत कनेक्शन न होने के बावजूद उन्होंने अपने सपने को प्राथमिकता दी और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने का फैसला किया। उनके लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि वर्षों से दिल में संजोए अरमानों के पूरे होने का भावुक एहसास है।
अनिशा की इस यात्रा में फिल्म का गाना ‘लग जाएंगे’ दोस्ती, मस्ती और बेफिक्र जिंदगी के खूबसूरत रंग भरता है। अपने अनुभव साझा करते हुए अनिशा कहती हैं कि सपनों को पूरा करने के लिए हर रास्ता पहले से जानना जरूरी नहीं, बल्कि शुरुआत करने के लिए खुद पर विश्वास होना चाहिए। ‘तुम मेरे हो’ के साथ अनिशा साबित कर रही हैं कि आपकी शुरुआत नहीं, बल्कि आपका हौसला आपकी मंजिल तय करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.