यूथ ही करेंगे समाज और देश का विकास: प्रणव कुमार

नई दिल्ली। किसी भी समाज और देश का विकास इस पर निर्भर करता है कि वहां युवाओं की उपस्थिति कितनी है ? युवाओं में क्षमता कितना है? लोकजनशक्ति पार्टी के दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रणव कुमार बीते दशक से सामाजिक कार्यों में लगे हुए हैं। बडी साफगोई से वे कहते हैं कि यूथ में ही वह ताकत है जिससे वह अपने समाज औरे देश का तकदीर बदल सकते हैं। इनका कहना है कि देश का भविष्य युवा हैं और लगातार इनके विकास के लिए पार्टी कार्य कर रही है। युवाओं से लगातार मिलते रहते हैं। उनकी समस्याओं का निपटारा करते हैं।

आप युवा नेता हैं। आखिर आपकी पार्टी युवाओं के लिए क्या कुछ कर रहा है ?
आज देश में हर तरफ युवाओं की बात तो हो ही रही है। हम युवाओं की बात कर रहे हैं, आप कर रहे हैं। सभी राज्य सरकार युवाओं के लिए बात कर रही हैं। लेकिन हकीकत में युवाओं के लिए है क्या। इनको आगे ले जाने के लिए कोई आयोग तक नहीं है। युवा आयोग का गठन होना चाहिए। इसका मकसद यह है कि हर गांव के मुखिया का जिम्मा वह इसे देखें। हर प्रदेश में युवाओं का बजट होगा। उस बजट को सही तरीके से खर्च करना प्रदेश की जिम्मेवारी होगी जिसमें प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री तक की यह जिम्मेवारी होगी कि इसका लाभ युवाओं को मिले।

देश में 65 फीसदी युवा हैं। आप युवाओं के लिए कहां से आइडिया ले रहे हैं ?
हम युवा के साथ ही होते हैं। प्रतिदिन नए युवा से मिलते हैं। उनसे आइडिया लेते हैं। हमारे सांसद चिराग पासवान ने संसद में युवा आयोग के गठन के लिए मांग की थी। अगर युवा आयोग का गठन हो जाएगा उनकी समस्या हल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हर राज्य के युवाओं को जोड़ा जाए। एक पैरामीटर तय किया जाए जिससे उन्हें उनका पूरा हक मिले। प्रत्येक राज्य में आयोग का गठन होगा तो वहां ही युवाओं को रोजगार के साधन उत्पन्न होगा। तो तय है कि इनका पलायन जो महानगरों में हो रहा है वह रूक जाएगा। युवा अपने प्रदेश में रहेंगे तो ज्यादा सुखी रहेंगे। उनका विकास होगा तो प्रदेश का स्वतः विकास होगा।

आप निश्चिततौर पर कई स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं। पीस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महामंत्री भी है। आप बिहार, झारखंड, हरियाणा के प्रभारी भी हैं। पीस ऑफ इंडिया किस तरह के कार्य करता है ?
पीस ऑफ इंडिया जैसा की नाम से प्रतीत होता है। जो भी इससे जुड़ रहे हैं वह सब शांति के दूत हैं। समाज के हर जगह में शांति हो चाहे घर,मोहल्ला हो या जिला, प्रखंड, प्रदेश कहीं भी। सब मिलजुलकर देश को आगे बढ़ाए यह उद्देश्य है हमारा। जिसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। जिन प्रदेशों का जिम्मा हमारे पास हैं हम लगातार वहां जाते हैं और वहां जाकर समस्याओं से निपटारा भी करते हैं।

निश्चिततौर पर आप लगातार कार्य कर रहे हैं। हम जानना चाह रहे हैं कि आगे आपकी क्या योजना है। क्या आप कोई वृहत् रूप से लोगों को जोड़ने के लिए कोई कार्य कर रहे हैं ?
मैं युवाओं से जुड़ा रहा है। मैं भी एक युवा हैं। युवाओं के बारे में कुछ न कुछ करता रहा हूं। हमने कई प्रदेशों में जाकर युवाओं से मिला हैं। आप जानते हैं कि हम लगातार लोगों से मिलते रहते हैं। थोड़ा वक्त दीजिए हम जल्द ही नए संस्थाओं के साथ बेहतर कार्य करेंगे। जिसके लिए लगातार कार्य हो रहा है। तीन चार महीने में आपको इसका प्रतिफल दिखेगा।

आप दिल्ली लोजपा प्रदेश युवा अध्यक्ष हैं। दिल्ली में काफी समस्याएं लेकर आते होंगे युवा ?
दिल्ली के युवा सजग हैं। उनकी जो भी समस्याएं होती है उनका हम मार्गदर्शन करते रहे हैं। खासकर आजका युवा सोशल मीडिया से जुड़ा है जो अपने सुझाव और समस्या से आगाह करते रहते हैं। हम उनके सुझाव का स्वागत करते रहे हैं। एवं जहां तक हो सकता है उनकी समस्या का निदान भी करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.