भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस खेमे का उत्साह पानी-पानी हो रहा है। महज एक सप्ताह में जिस प्रकार से पूरे प्रदेश के कुछ जिलों में हुई जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों का जोश दिखने को मिल रहा है, उससे कांग्रेसी खेमे में बैचेनी बढ़ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में बनाए रखने और जनता को बरगलाने के लिए कांग्रेस अब फेक न्यूज का सहारा ले रही है।
कांग्रेस समर्थित कई नेताओं और लोगों के सोशल मीडिया पर एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। एक न्यूज चैनल के सर्वे का हवाला देकर दावा किया जा रहा है कि राज्य के कुछ स्थान विशेष में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हालांकि संबंधित न्यूज़ चैनल ने अपनी ओर से ट्वीट कर इस फर्जी सर्वे का खंडन किया है और दावा किया है कि ऐसा किसी प्रकार का हालिया सर्वे उनके द्वारा नहीं किया गया है।
दिग्विजय सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग, जन आशीर्वाद यात्रा से घबराई कांग्रेस, ले रही है फेक न्यूज का सहारा
चंद कदम पर ये हाल हैं, अभी तो मीलों का सफर बाकी है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जन आशीवार्द यात्रा के मात्र कुछ 100 किलोमीटर तय करने पर कांग्रेस का ये हाल है तो अभी तो राज्य में 10 हजार किलोमीटर की यात्रा बाकी है। यात्रा की शुरूआत में ही बौखलाई कांग्रेस फर्जी खबरों का सहारा लेकर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। कांग्रेस के इस फर्जी पोस्ट का सोशल मीडिया यूजर्स भी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की आलोचना हो रही है और कुछ लोगों ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की खुलेआम आलोचना कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग भी की है।