दिल्ली भाजपा ने जनसंपर्क का सुपर संडे मनाया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन के बीच ले जाने के लिये दिल्ली भाजपा ने रविवार को जनसंपर्क का सुपर संडे मनाया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सह-प्रभारी तरूण चुघ भी कार्यकर्ताओं के साथ लोगों के बीच केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के प्रचार के लिये गये। भाजपा के संगठनात्मक महरौली जिले की अम्बेडकर नगर, छतरपुर, महरौली, बिजवासन एवं पालम विधानसभा क्षेत्र में आज एक मोटर बाइक रैली का आयोजन हुआ जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष जय प्रकाश, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव, जिला महरौली भाजपा अध्यक्ष आजाद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संचित यादव एवं प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी आदि शामिल हुए।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियां चैतरफा हैं और समाज के हर वर्ग को उनसे लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार देश में ऐसी पहली सरकार है जिसने समाज के सम्पन्न वर्ग को उसके राष्ट्रीय दायित्वों का एहसास कराया है और उनका सहयोग लेकर समाज के निम्न वर्ग का जीवन उज्जवला योजना जैसी योजनाओं से उज्जवल किया है।
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं द्वारा निकाले जानी वाली रैली निश्चित तौर पर एक अच्छा वातावरण बनाती है और साथ ही हमें घर-घर जाकर सघन प्रचार करने के साथ ही जनता की सरकार से अपेक्षाओं को समझना होगा। उन्होंने कहा कि अब से पहले कोई भी सरकार अपने पांचवे वर्ष में इतनी संतुष्ट नहीं होती थी जितनी मोदी सरकार है क्योंकि प्रधानमंत्री ने चार वर्ष में देश के कोने-कोने में विकास को पहुंचाया है और इसके बल पर 2019 के चुनाव में हमारी विजय सुनिश्चित है बस हमें निरंतर संपर्क से जनता की छोटी-छोटी अपेक्षाओं को पूरा करना है। जिसके चलते अब पांचवे वर्ष में हमें केवल जनता की छोटी-छोटी आवश्यकताओं पर ध्यान देना है।
दूसरी ओर, एक अन्य कार्यक्रम के तहत दिल्ली भाजपा के करोल बाग जिले में अपने प्रवास के अंतर्गत प्रदेश सह-प्रभारी तरूण चुघ एवं प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता रैगरपुरा में बूथ स्तरीय जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित हुये। तरूण चुघ ने कहा कि शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण सब जगह निम्न आय वर्ग को मोदी सरकार की योजनाओं से सर्वाधिक लाभ मिला है और वह 2019 में मोदी सरका पुन: चुनने के लिये सर्वाधिक उत्साहित हैं। इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के उपमहापौर राजेश लावड़िया भी उपस्थित थे और सभी नेताओं ने कार्यकतार्ओं के साथ लोगों के घर-घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री वितरित की।
पनी बूथ संपर्क योजना के अंतर्गत रविवार को दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं से जुड़े 250 मंडलों में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तरीय जनसंपर्क किया जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, उपाध्यक्ष अभय वर्मा, मंत्री सतेन्द्र जैन एवं बूथ संपर्क विभाग अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने किया। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से ंसंपर्क के लिये भी पार्टी ने व्यवस्था की है और आगामी 5 से 8 जून के मध्य दिल्ली के 270 मंडलों में लाभार्थी सम्मेलन होंगे। इस संपर्क अभियान का संयोजन विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. महेन्द्र नागपाल एवं अनुज शर्मा करेंगे। 5 से 8 जून के मध्य प्रधानमंत्री इन लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे और दिल्ली भाजपा को उम्मीद है कि इसमें दिल्ली के सम्मेलनों में सम्मिलित होने वाले लाभार्थियों से भी बात कर सकते हैं। अत: इन सम्मेलनों को लेकर पार्टी बहुत उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.