युवाओं की बेहतरी के लिए कार्य करे सरकार : मुन्ना यादव

नई दिल्ली। नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मुन्ना यादव का कहना है कि चाहे केंद्र की सरकार हो या राज्य की सरकार, उसे युवाओं की बेहतरी के लिए कार्य करना होगा। हमारे देश का युवा सशक्त होगा, तभी सही मायने में देश का विकास होगा। हमारी कोशिश है कि हम अपने युवाओं को सक्षम बनाएं, उन्हें सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है। यहां करीब 35 फीसदी से अधिक जनसंख्या युवाओ ंकी है। ऐसे में यह बेहद जरूरी होता कि युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किया जाए।
देश में लाखों राजनीतिक दल सक्रिय हैं। ऐसे में अपनी नई पार्टी बनाने की क्यों सोची ? इस सवाल पर नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के अध्यक्ष मुन्ना यादव कहते हैं कि क्या इन पार्टियों ने हर नागरिक के समस्याओं का समाधान किया है? नहीं न। हमारी कोशिश है कि हम अपने विचारों का प्रचार-प्रसार करें। जो हमारे विचारों को समझेंगे, वो हमसे जुड़ेंगे। अपने समाज के लिए काम करेंगे। अपने देश के लिए काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश की आबादी का लगभग 3/4 भाग युवाओं का है। दुनिया में भारत की पहचान एक युवा देश की है, हम अपने इस महत्वपूर्ण मानवीय संपदा के प्रति बेहद लापरवाही भरा रवैया अपनाते रहे हैं। हालत यह है कि हम अपनी युवा शक्ति को खो रहे हैं, जबकि हम युवाओं को बेहतर शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण द्वारा उनकी कुशलता का विकास कर, उनकी संभावनाओं को विकसित कर सकते हैं। जिससे ये युवा शक्ति 21वीं सदी के भारत के निर्माण में अपना योगदान कर सके। एक शक्तिशाली राष्ट्र के लिए जरूरी है कि तकनीकी, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, समाजसेवा जैसे क्षेत्रों में लगातार और स्थायी रूप से विकास हो, जिससे देश सशक्त, सक्षम और शक्तिशाली होकर नई ऊंचाईयों को छू सके। मेरा विचार है कि युवाओं को देश के विकास में सतत योगदान के लिए लगाना चाहिए, जिससे युवा राष्ट्र निर्माण से जुड़ सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.