पहले सफाई, फिर पौधारोपण

नई दिल्ली। जो जगह अब तक गंदी रही, कुछ दिन पहले तक विवादित रही, उस जगह पर मंगलवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के मंत्री नंद किशोर चौधरी की अगुवाई में दर्जनों युवाओं ने पहले स्वच्छता अभियान चलाया। उसके बाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। यह संदेश दिया कि मन में इच्छाशक्ति हो, तो हर मुश्किलों को हंसते-हंसते पार किया जा सकता है।
बुराड़ी विधानसभा के इब्राहिमपुर से सटे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के मंत्री नंद किशोर चौधरी ने अपने कुछ साथियों और नई उम्मीद फाउण्डेशन के युवा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गंदे पड़े जगह को जेसीबी मशीन की सहायता से साफ किया। फिर वहां पर पौधारोपण किया। पर्यवारण के बिगड़ते हालात को देखते हुए युवाओं की टीम ने इस कार्य को करने का प्रण लिया। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि जितना हो सके कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें। नंद किशोर चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से नई उम्मीद फाउंडेशन के समर्पित युवाओं ने हमारा साथ दिया, हम उनके आभारी हैं। हम सभी ने मिलकर आज इन्द्रप्रस्थ कालोनी (बुराड़ी) के सामने वाले पार्क को, जो अभी पूरी तरह से कचरा के ढेर से अटा पड़ा था, उसे एक तरह से गोद लिया। यह संकल्प लिया कि पूरे पार्क का सौंदर्यीकरण करना है। इसे हरा-भरा बनाना है, जहां हमारे बुजुर्ग सुबह-शाम सैर कर सकें और बच्चे आ सकें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमने शुरुआत की है। दो दर्जन के करीब यहां पौधा लगाया है।


इस स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्य में फाऊण्डेशन के सदस्य कृष्ण मोहन सिंह, शिवम वर्मा,अंकित सिंह बघेल ,अनुराग मिश्रा,चाँद ममता सिंह , अमन जैन, सुनील कुमार, विनायक, हितेश नेगी, मनीष,उत्कर्ष सिंह थे। वहीं स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ताओं में अमित चौधरी, श्याम गुप्ता, कमल सिंह, नकुल सिंह विक्की कुमार आदि युवाओं ने अपना श्रमदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.