सेल्यूट तिरंगा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश में आंध्रा भवन के सभागार में सेल्यूट तिरंगा (संस्था) के तत्वावधान में बड़ा ही जोशीला भावपूर्ण और राष्ट्र भक्त से ओत प्रोत यह कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। सभागार में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों ने कारगिल शहीद के परिवारों की वेदना,और भावनाओं को लोगों ने अपने विचारों के माध्यम से दूर करने का दृढ़ संकल्प लिया। सेल्यूट तिरंगा के तत्वावधान में हमारे आदरणीय मुख्य अतिथि रि•मेजर जनरल एसपी सिन्हा जी ने अपने वक्तव्य कहा कि लोगों में देश के प्रति पूर्ण रुप से समर्पण की भावना होनी चाहिए साथ साथ उन्होंने इमानदारी, राष्ट्र भक्ति और देश के प्रति निष्ठा वान होने का पाठ पढ़ाया तथा देश द्रोहियों के लिए बाहर का रास्ता दिखाया। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राजेश झा जी ने भी सेल्यूट तिरंगा के सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे हार्दिक खुशी है कि मैं सेल्यूट तिरंगा जैसे संगठनों के माध्यम से “कारगिल शहीद” शहीदों के परिवार को उनके घर जाकर उनकी वेदना और भावनाओं को समझने और महसूस करने का अवसर मिला है। राजेश झा जी ने कहा कि 26 जुलाई 2018को “कारगिल शहीद” दिवस मनाया जाएगा जिसमें सेल्यूट तिरंगा(संस्था) के माध्यम से राष्ट्र के सभी पदाधिकारियों द्वारा उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
सभागार में आयोजित सबों ने राष्ट्र भक्ति और शहीदों के परिवार की रक्षा और देखभाल करने पर विचार व्यक्त किया तथा दृढ़ संकल्प लिया। बैठक में सेल्यूट तिरंगा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती राजश्री जी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संयुक्ता केसरी जी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रियंवदा केसरी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुभाष प्रधान जी, पश्चचमी यू•पी•अधयक्ष श्री यशपाल भाटी जी तथा राष्ट्र और प्रदेश के सभी पदाधिकारि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.