वेव सिटी में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,  योग गुरु संजय कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों प्रतिभागी हुए शामिल

गाजियाबाद: देश की हाईटेक सिटी में शामिल वेव सिटी में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागी शामिल हुए जिनमें छात्रों के अलावा उनके अभिभावक और ​स्थानीय निवा​सी शामिल थे।
‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग गुरु संजय कुमार के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया और योग को नियमित रुप से करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर वेव सिटी के सीओओ श्री सी जे सिंह ने कहा कि इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ्य आयु के लिए योग’ (“Yoga for Healthy Ageing”) रखा गया है ताकि हर उम्र का व्यक्ति स्वस्थ्य जीवन का आनंद ले सके। श्री सिंह ने कहा कि योग के माध्यम से हम न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि एक ऐसी चेतना भी विकसित करते हैं जो हमारे ग्रह का सम्मान और पोषण करती है। आज का यह आयोजन दिखाता है कि कैसे प्राचीन ज्ञान हमें प्रकृति के साथ अधिक सामंजस्यपूर्ण संबंध बनाने की राह दिखा सकता है।

डिवाइन योगा नेचुरोपैथी सोसायटी के सहयोग से वेव सिटी के सेंट्रल पार्क में डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। डॉ. संजय कुमार एक प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय योग प्रशिक्षक हैं, जिन्हें भारत सरकार के आईसीसीआर पैनल में 21 वर्षों का अनुभव है और वे जापान, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में कई योग कार्यक्रमों का आयोजन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.